Advertisement
१ दिन का PCR
गडचिरोली: शहर के पोटेगांव मार्ग के एक पानठेले से पुलिस ने रविवार की शाम करीब ५.३० बजे हथियार के साथ २ आरोपियों कों गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम शैजाद रफीक शेख ( उम्र ३२ वर्ष ) व शहर के गोकुलनगर के निवासी अभिजीत पेनराज तिवाड़े ( उम्र २५ वर्ष ) है। दोनों आरोपियों को सोमवार को जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को १ दिन पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। गुप्त जानकारी के आधार पुलिस ने पोटेगांव मार्ग पर स्थित एक पानठेले में छापा मारा। आरोपियों से एक पिस्टल बरामद की गई है। कारवाई पुलिस निरीक्षक उमेश बेसरकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक वाघमोडे, माने, पुलिसकर्मी बटोड़े, डोंगरे, कुलमेथे आदि. ने की। आरोपी शैजाद शेख पर गत वर्ष मुंबई पुलिस थाने में हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया था। वही नागपुर व कुरखेड़ा के पुलिस थानो में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज है।
पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज
विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate




