Published On : Tue, Sep 9th, 2014

सारखनी : दूषित पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण

Advertisement


जलजन्य बीमारियों का खतरा बढ़ा, ग्राम पंचायत उदासीन

सारखनी (नांदेड़)

ग्रामीण क्षेत्रों में जलशुद्धीकरण की पूरी तरह से उपेक्षा हो रही है, जिससे इन इलाकों में जल-जन्य बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है. इसके बावजूद ग्राम पंचायत पूरी तरह से उदासीन नजर आ रही है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिम्मेदारी से भाग रही ग्राम पंचायत
गांव के लोगों को साफ और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है, मगर वह इस जिम्मेदारी से भाग रही है. गांव में नलयोजना के तहत गिने-चुने नल ही चल रहे हैं. अधिकांश इलाकों में नलयोजना बंद ही पड़ी है. कहीं-कहीं तो नल योजना का काम अभी भी आधा-अधूरा पड़ा हुआ है. ऐसे में बारिश में शुद्ध पानी मुहैया कराना ग्राम पंचायत के बस की बात नहीं रह गई है.

पाइप लाइन में मिल रहा गंदा पानी
ग्राम पंचायत का जलापूर्ति विभाग और पंचायत समिति साफ-सफाई की उपेक्षा ही कर रही है. पानी तो शुद्ध मिल ही नहीं रहा, नल योजना का काम भी ठप पड़ा है. जो काम हुए हैं वह भी घटिया हैं. कई इलाकों में नई पाइप लाइन डाली ही नहीं गई है. पुरानी पाइप लाइन से ही जलापूर्ति की जा रही है. पुरानी पाइप लाइन अनेक स्थानों पर फूटी हुई है, जिससे गंदा पानी भी पीने के पानी में मिल जा रहा है. ऐसा नहीं है कि नलयोजना के काम के लिए ग्राम पंचायत के पास पैसा नहीं है. पैसा होने के बावजूद पाइप लाइन की मरम्मत पर धन खर्च नहीं किया जा रहा है.

Advertisement

कुओं में ब्लीचिंग पावडर डाला जाना आवश्यक
जलजन्य रोगों के बढ़ते खतरे के मद्देनजर जलापूर्ति करने वाले कुओं में ब्लीचिंग पावडर डाला जाना आवश्यक होता है. मगर यहां उसकी भी उपेक्षा की जा रही है. इससे गांव के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सविता राठोड़ ने ग्राम पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जलशुद्धीकरण योजना को सुचारू रूप से चलाया जाए और ग्रामीण भागों की जनता को संसर्गजन्य रोगों से बचाया जाए.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV #TheftCase #PoliceAction

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student  #NewsUpdate #Investigation

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation

भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews

भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews

राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन #vidarbhanews #gadchiroli #vidarbha #vidarbha #newsupdate

राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन #vidarbhanews #gadchiroli #vidarbha #vidarbha #newsupdate

शेगांव में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! #Shegaon #Buldhana #Congress #NEET #StudentProtest #newsupdate

शेगांव में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! #Shegaon #Buldhana #Congress #NEET #StudentProtest #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges