Published On : Mon, May 19th, 2014

सारखणी : ट्रक ने दुपहिया वाहन को उड़ाया, एक की मौत

Advertisement


आरोपी ट्रक चालक फरार, मामला दर्ज, जांच शुरू
सारखणी

Bike Accident

किनवट – भादुर मार्ग स्थित गोंडवाडी से फ्लाईओवर के रास्ते सारखणी की तरफ आ रहे दुपहिया सवार रामदास दत्ता वानखेड़े (22) को सामने से तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक ने उड़ा दिया. इस दुर्घटना में दुपहिया सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदास वानखेड़े शादी-पार्टियों में बैंड बजाकर अपने परिवार का गुजारा करता था. 17 मई को शादी में बैंड बजाकर शाम को वह घर आया व शाम को ही दुपहिया से अंजनखेड गया. वहां से वापस आते समय गोंडवाडी मार्ग के फ्लाईओवर के समीप सामने से तेज रफ़्तार से आ रहे एक ट्रक ने रामदास के दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में रामदास वानखेड़े सारखाणी निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. इस घटना में ट्रक चालक की जेब से उसका मोबाइल घटनास्थल पर ही गिर गया. पुलिस इसी मोबाइल की सहायता से ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है. मृतक के परिवार ने आर्थिक मदद देने की मांग की है. मृतक के पिता दत्ता वानखेड़े ने सिंदरखेड पुलिस स्टेशन में उक्त ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिवार को सौंप दिया है. मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है.


छाया – रशीद फाजलानी

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges