साकोली
11 मई को लाखांदुर व 13 मई को सेंदुरवाफा में होगा सर्वधर्म सामूहिक विवाह
मनोहरभाई पटेल अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन लाखांदुर व सेंदुरवाफा में किया जा रहा है. 11 मई को लाखांदुर में सुबह 10.30 बजे तथा 13 मई को सेंदुरवाफा में सुबह 10.30 बजे ये सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया है.
अकादमी द्वारा चलाए जा रहे सामूहिक विवाह समारोह के उपक्रम में वर्ष 2010, 2011, 2012 व 2013 में भंडारा-गोंदिया जिले में विविध स्थानों पर सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए जहाँ 2000 से ज्यादा विवाह संपन्न हुए. सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करने के इच्छुक युगलों से अपना रजिस्ट्रेशन साकोली, लाखांदुर कार्यालय में कराने का आह्वाहन अकादमी के सचिव विधायक राजेन्द्र जैन ने किया है. इसके अलावा भंडारा, गोंदिया, अर्जुनी/मोरगांव, पवनी, तुमसर कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है. हर साल की तरह इस साल भी नवविवाहित दंम्पत्ति को जीवनउपयोगी आवश्यक वस्तुएं भेंट स्वरुप दी जाएगी. मनोहरभाई पटेल अकादमी द्वारा स्वास्थय शिबिर, क्रीड़ा स्पर्धा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। साथ ही अपंगों को विविध माध्यमों से सहायता आदि समाज सेवा के विविध उपक्रम निरंतर अकादमी की ओर से चलाए जाते हैं .
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...





