शिवपुरी (बुलढाणा).
पेड़ के निचे बैठे 21 लोगों के ऊपर अचानक बिजली गिरने की घटना 30 अगस्त को 3.30 बजे के करीब घटी. इस घटना में 21 लोग जख्मी हुए. एक व्यक्ति गंभीर जख्मी है. 20 लोगों को मामूली चोटें आई हैं जीनका इलाज ग्रामीण अस्पताल में शुरू है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुंडलिक शंकर गायकवाड़ (57) रहवासी बरतला के खेत में बुआई का काम चल रहा था. अचानक बारिश शुरू हो गई और जामून के पेड़ के निचे खाना खाने बैठे 14 महिला और 07 पुरषों पर बिजली गिर गई।घटना में खेतमालक पुंडलिक गायकवाड़ गंभीर जख्मी हुए. उनका इलाज निजी अस्पताल में शुरू है और बाकि लोगों का इलाज ग्रामीण अस्पताल में शुरू है. जख्मियों को पूर्व सरपंच गजानन सावंत, रमेश टेकाटे, सुनील हिवाले, विकास नरवाड़े ने अपने वाहन से अस्पताल पहुचाया. तलाठी कु.आर.बी. देशमुख ने पंचनामा किया.
नगराध्यक्ष संजय जाधव, भूषण घोड़े, माधवराव जाधव, जख्मियों से मिले और तहसीलदार ठाकरे ने शासकीय नियम अनुसार मदत की जाएगी ऐसा आश्वासन दिया.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
डॉ. राजीव पोतदार 80 फीसदी मतों से जीतेंगे.. #nagpurnews #latestnews #ashishdeshmukh #politicsnews
12 वर्षों में बदली देश की विकास तस्वीर.. #nagpurnews #nitingadkari #politicsnews
एमआईडीसी कारखाने से दो हजार खाद बोरियां जब्त.. #vidarbhannews #maharashtranews #newsupdate
तुकाराम मुंढे के नाम से मचा हड़कंप.. #maharashtranews #tukarammundhe #latestnews
विलय की चर्चा पर सुप्रिया सुळे का इनकार.. #nagpurnews #supriyasule #politicalnews








