Published On : Mon, Aug 25th, 2014

शंकरपुर : तालाब में डूबने से युवक की मौत

Advertisement


drownशंकरपुर.

डोंगरगांव के तालाब में डूबकर एक की मौत हो गई. शंकरपुर निवासी युवराज प्रल्हाद मेश्राम (40) मृतक का नाम है.

जानकारी के अनुसार मृतक शंकरपुर निवासी युवराज प्रल्हाद मेश्राम अपने दोस्तों के साथ शंकरपुर से 3 किमी दुरी पर डोंगरगांव के तालाब पर पार्टी के लिए गया था. इस दौरान अचानक तालाब के पानी में मृतक का पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया व तालाब में डूबने लगा. मृतक के दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह उसे बचा नही पाए. इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. अभी तक मृतक का शव नहीं मिल पाया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.