Advertisement
मुंडीकोटा – परिसर के नागरिकों की समस्याओं को हल करने के लिए हम हमेशा प्रयासरत रहते है। परिसर के नागरिकों की सामान्य समस्या हो या बड़े स्तर की कोई समस्या केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल ने सभसभी स्तर पर कार्य करते हुए नागरिकों को सुविधाए उपलब्ध हो इस हेतु सदैव प्रयास किया है जिससे फलस्वरूप भंडारा – गोंदिया जिले में अनेक विकास के कार्य हुए है। भविष्य में विकास की गती को बरकर रखने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में जुटने का आव्हान वर्षाताई पटेल ने आज सोनेगांव में आयोजित बैठक में किया। वर्षाताई पटेल के साथ इस सभाओं में पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़,राजलक्ष्मी तुरकर तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी उपस्थितों को संबोधित किया।
पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ ने कहा की परिसर के विकास के लिए विकास की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधी का चयन करना आवश्यक है। इस हेतु समस्त कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय उम्मीदवार प्रफुल पटेल के चुनाव प्रचार हेतु घर-घर पहुँच नागरिकों को उनके द्वारा किये गए विकास कार्यों से अवगत कराये। वर्षा पटेल ने २७ मार्च को बोरा,करटी,डब्बेटोला,पालडों गरी में भी कार्यकर्ता बैठको को संबोधित किया।
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...
Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...
दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...
Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree
20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news




