Published On : Fri, Jul 25th, 2014

वर्धा : सेवाग्राम रुग्णालय के डॉ. कुणाल ने किया नाबालिक का बलात्कार

Advertisement


कान का इलाज करने के लिए भर्ती नाबालिक युवती को बलात्कार शिकार बनाया

बलात्कारी डॉक्टर फरार

वर्धा

कस्तुरबा रुग्णालय सेवाग्राम में 21 जुलाई को करंजी (भोग) की 16 वर्षीय युवती कान के उपचार के लिए भर्ती हुई थी. 24 जुलाई को उपचार करते समय डॉ.कुणाल दोपहर करीब 1 बजे के दौरान युवती के पास आया और कहा की तुम्हारी कांच की जांच करनी है. ऐसा बताकर डॉ. कुणाल युवती को जांच रूम में ले गया. डॉ. कुणाल ने अंदर से रूम का दरवाजा बंद करके युवती का बलात्कार किया. युवती के साथ जबरदस्ती करने पर युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी. युवती के चिल्लाने की चीखों से डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया.

इस घटना की शिकायत पीड़िता के पिता ने सेवाग्राम पुलिस स्टेशन में की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने 373 (ड) (ई) आय, 4,6 बाल लैंगिक अत्याचार प्रतिबंधक कायदे के अंतर्गत मामला दर्ज करके आरोपी डॉ.कुणाल की तलाश सेवाग्राम के थानेदार पोटे कर रहे है. सेवाग्राम के प्रसिद्ध कस्तूरबा रूग्णालय में डॉक्टर ने किये बलात्कार की चर्चा पुरे शहर भर में गूंज रही है.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.