Published On : Tue, Jun 17th, 2014

वर्धा : वर्धा में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, हिंदी विश्‍वविद्यालय की एक और उपलब्धि

Advertisement


वर्धा

vs Misra
भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय को केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई है. इस आशय का पत्र हाल ही में मंत्रालय के उच्च स्तर शिक्षा विभाग द्वारा विश्‍वविद्यालय को प्राप्त हुआ है.

कुलपति प्रो. गिरीश्‍वर मिश्र ने विश्‍वास जताया हैकि वर्धा में केंद्रीय विद्यालय शरू होने से जिले के छात्रों को इसका लाभ मिल सकेगा तथा विश्‍वविद्यालय परिसर में छात्र सीबीएसई माध्यम से पढ. सकेंगे. कुलपति प्रो. गिरीश्‍वर मिश्रने कहा कि विश्‍व विद्यालय काफी दिनों से अपने परिसर में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने के लिए प्रयासरत था. अब सरकार ने इसे चलाने की अनुमति प्रदान कर दी है. विश्‍वविद्यालय के कुल सचिव प्रो. देवराज ने बताया कि वर्धा शहर में इससे पहले केंद्रीय विद्यालय नहीं था, इसलिए इस दिशा में विवि की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे थे. केंद्रीय विद्यालय शुरू होने से शहर में स्थित केंद्रीय कर्मी तथा विश्‍वविद्यालय में कार्यरत कर्मियों के बच्चों की पढाई आसान हो पाएगी. कुलपति मिश्र ने इसे विश्‍वविद्यालय के साथ शहर के लिए भी उपलब्धि बताया. केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ करने से संबंधित पत्र की प्रति मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त निदेशक नई दिल्ली तथा उप आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई को भी प्रेषित की गई है.

main gate

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.