Published On : Mon, Aug 18th, 2014

वर्धा : मामूली बात पर चले बैट, तलवारें

Advertisement


रामनगर में दो गुटों का एक-दूसरे पर सशस्त्र हमला

दोनों गुट शिवसेना के, चार जख्मी

वर्धा

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिवसेना की रैली में मामूली बात को लेकर दो गुटों में ठन गई, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मियों को सेवाग्राम अस्पताल में दाखिल किया गया है. इस मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के रामनगर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिन के अवसर पर शिवसेना ने एक रैली निकाली थी. आशीष पुरोहित और बंटी राऊत भी इसी रैली में शामिल थे. रैली में मामूली बात को लेकर आशीष और बंटी के बीच कहा-सुनी हो गई. उसके बाद बंटी राऊत ने शनिवार रात करीब 10 बजे आशीष पुरोहित को फोन किया और कहा कि 15 अगस्त को हुए झगडे को लेकर बात करनी है. बंटी ने आशीष को रामनगर में बुलाया. आशीष पुरोहित अपने दो साथियों को लेकर रामनगर पहुंचा. उनके पहुंचते ही बंटी राऊत और उसके 10-15 साथियों ने आशीष पुरोहित और उसके दो साथियों पर हमला कर दिया.

Advertisement

बैट और तलवार से वार
बंटी और उसके साथियों ने आशीष पर बैट और तलवार से हाथ, पैर और सिर पर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस घटना में दोनों गुटों के चार युवक जख्मी हुए. जख्मियों को सेवाग्राम अस्पताल में दाखिल किया गया है. पुलिस ने आशीष पुरोहित, आशीष शेख, रुपेश नागदिवे, शेख जुनेद शेख गफ्फार, शेख वासिम अब्दुल सत्तार और 10 युवकों के खिलाफ भादंवि 143,147,148,149, 324, 427,3 07 तथा आर. डब्लू 4, 25 भारतीय हत्या कानून के अनुसार मामला दर्ज किया है. साथ ही आशीष पुरोहित की शिकायत पर पुलिस ने बंटी राऊत, खुशाल राऊत, अमित कावले, सौरभ अलोने, राकेश वंजारे, प्रभाकर शिरसागर, अमित कुंबरे के खिलाफ भादंवि 143,147,148,149,324,427,307 और आर. डब्लू 4, 25 भारतीय हत्या कानून के अनुसार मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है. कल न्यायालय में सभी आरोपियों को पेश किया गया. आगे की जांच शुरू है.

चार मोटरसाइकल की तोड़फोड़
इस सशस्त्र हमले में चार मोटरसाइकिलों की तोड़फोड़ की गई. चारों मोटरसाइकिलें आशीष पुरोहित की बताई जाती हैं. चारों मोटरसाइकिलों को पुलिस ने जब्त किया है.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges