Published On : Mon, Sep 1st, 2014

वर्धा : दिनदहाड़े डेढ़ लाख के माल पर हाथ साफ

Advertisement

अदालत में तारीख के बाद काम को अंजाम दिया

वर्धा

Wardha Theft
भंडारा का एक शातिर अपराधी अदालत में हाजिरी लगाने वर्धा पहुंचा और दिनदहाड़े लगभग डेढ़ लाख के माल पर हाथ साफ कर चलता बना. पुलिस ने उसके पास से चोरी के सारे जेवर, घडी और नगदी सहित 1 लाख 45 हजार 500 रुपए का माल बरामद किया है.

स्थानीय गणेशनगर निवासी शेख सादिक शेख सत्तार (28) ने अपनी शिकायत में कहा था कि 18 अगस्त को वे परिवार सहित निजी काम से शहर के बाहर गए थे, तभी किसी चोर ने हॉल के दरवाजे का ताला तोड़ भीतर प्रवेश किया और लोहे की आलमारी से 30 हजार रुपए नगद के अलावा सोने का हार, दो अंगूठी, दो चेन, सोने का लॉकेट और चांदी की पैर पट्टी मिलाकर कुल 91,800 रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया.

Wardha Theft 1
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और गोपनीय सूचना के आधार पर भंडारा के जितेंद्र उर्फ़ कड्डू नरेंद्र सिंह तोमर (23) को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 18 अगस्त को वर्धा न्यायालय में उसकी तारीख थी. तारीख के बाद दोपहर बाद 3 से 4 बजे के दौरान जितेंद्र ने गणेशनगर में चोरी की. पुलिस ने उसके पास से सोने के जेवरात और नगद 12 हजार रुपए सहित डेढ़ लाख का माल बरामद किया है. जितेंद्र भंडारा का शातिर अपराधी है और उसके नाम भंडारा में अनेक सेंधमारी के मामले दर्ज हैं. पुलिस को लगता है कि पूछताछ में वर्धा के अन्य मामलों का भी पता चल सकता है.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges