Published On : Tue, Jul 1st, 2014

वर्धा : अमरेन्द्र कुमार शर्मा को पी. एच. डी. की उपाधि प्रदान

Advertisement


वर्धा

amrendra
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दूर शिक्षा निदेशालय में सहायक प्रोफेसर अमरेन्द्र कुमार शर्मा को विश्वविद्यालय ने पी. एच. डी. की उपाधि प्रदान की है. उन्होंने साहित्य् विद्यापीठ के सहायक प्रोफेसर डॉ. रामानुज अस्थाना के निर्देशन में शोध-प्रबंध प्रस्तुत किया है. उनके शोध प्रबंध का विषय है- ‘भारतीय तुलनात्मक साहित्येतिहास : संदर्भ नवजागरण’.

अमरेन्द्र कुमार शर्मा की अकादमिक उपलब्धियां बेह्तरीन रही हैं. उन्हें एम.फिल. हिंदी तुलनात्मनक साहित्यक में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है. उनकी आलोचना की पुस्तक “आपातकालीन हिंदी साहित्य और पत्रकारिता” काफी चर्चित रही है. उनकी कविताए सहित शास्त्रीय संगीत और साहित्य पर आधारित सिनेमा पर लेखों का एक बड़ा पाठक वर्ग है. उनकी दूसरी किताब ‘आलोचना का स्वराज’ प्रकाशनाधीन है. संपादित पुस्त को में ‘साहित्य, समाज और मीडिया’, ‘हिंदी-आधुनिकता – एक पुनर्विचार’, अखिल भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में शोध आलेख शामिल है. वे छमाही पत्रिका ‘अभिनव कदम’ के सह-संपादक भी हैं. उनके दर्जनों शोध आलेख और कविताएं विभिन्न राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं. वे विश्वसविद्यालय के लोक सूचना अधिकारी भी हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.