Published On : Mon, Apr 28th, 2014

वरोरा : बैंककर्मियों की धमकी से आहत महिला किसान की आत्महत्या

Advertisement


वरोरा

शेगांव (बु) पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले ग्राम सावरी (बि) के एक बैंक के कर्मचारी द्वारा एक महिला किसान को कर्जवसूली के लिए धमकाने से आहत किसान ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवमक़्ता की महिला किसान सरतन बालकृष्ण खोब्रागड़े के नाम पर उसके बेटे ने 50 हजार रुपए का कर्ज स्टेट बैंक की सावरी शाखा से लिया था. इस वर्ष हुई अतिवृष्टि के कारण कर्ज की ये राशि लौटाई नहीं जा सकी. बैंक कर्मियों ने उसे धमकी दी थी कि दो दिनों के भीतर कर्ज की राशि वापस करो, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. इस धमकी से घबराई सरतन ने गांव के ही एक कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.