Published On : Sat, May 10th, 2014

वरोरा : खड़ी कार को ट्रक ने टक्कर माऱी, 4 घायल

Advertisement


वरोरा

माजरी के निकट एक पुल पर व्यस्त यातायात के खुलने के इंतजार में खड़ी एक मारुति कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस टक्कर में कार में बैठे चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह दुर्घटना आज शाम 5 बजे घटी. कार वणी से वरोरा आ रही थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मारेगांव तालुका स्थित वेगांव में जगन्नाथ महाराज देवस्थान का दर्शन कर मारुति कार क्रमांक एमएच 31 जेड 8647 वरोरा की ओर लौट रही थी. माजरी के निकट पटाला में वर्धा नदी के पुल पर गाड़ी आगे के दो वाहनों के निकलने का इंतजार कर रही थी, तभी पीछे से आए एक ट्रक ने कार को ठोस मार दी. ट्रक क्रमांक सीजी 04 जी 6437 भी वणी से ही आ रहा था. इस दुर्घटना में कार में बैठे अशोक रामदास पंधराम (45), वंदना अशोक पंधराम (35), रोशन अशोक पंधराम (19) और सोनु मडावी (19) जख्मी हो गए. सभी स्थानीय आंबेकर लेआउट के निवासी हैं. गंभीर रूप से जख्मी अशोक पंधराम को इलाज के लिए चंद्रपुर भेजा गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
File Pic

File Pic

Advertisement
Nagpur Police Commissioner Hoists Tricolour on Independence Day 2026 🇮🇳

Nagpur Police Commissioner Hoists Tricolour on Independence Day 2026 🇮🇳

Nagpur Independence Day 2026: Tricolour Hoisted Across City 🇮🇳

Nagpur Independence Day 2026: Tricolour Hoisted Across City 🇮🇳

जपतलाई आश्रमशाला में तीन छात्राओं की मौत #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

जपतलाई आश्रमशाला में तीन छात्राओं की मौत #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा रत्नागिरी #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news

तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा रत्नागिरी #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news

हरी मिर्च के भाव ने किसानों की बढ़ाई चिंता #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

हरी मिर्च के भाव ने किसानों की बढ़ाई चिंता #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...

अकोला पश्चिम चुनाव विवाद में स्ट्रॉन्ग रूम फिर खुली #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news

अकोला पश्चिम चुनाव विवाद में स्ट्रॉन्ग रूम फिर खुली #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges