Published On : Tue, Sep 2nd, 2014

वरूड : बैंक से उड़ाए 7.73 लाख रूपये

Advertisement


Theft in bank amravti
वरूड (अमरावती)

अमरावती जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक की बेनोडा शाखा में सेंध लगाकर चोरों ने 7,73,563 रूपये उड़ा लिए. सोमवार को सुबह 10 बजे बैंक खोलने पहुंचे अधिकारी – कर्मचारियों को चोरी का पता चला. बैंक की इस शाखा में चोरी की लगातार यह तीसरी घटना है.

गैस क़टर से लॉकर तोड़ा
पुलिस सूत्रों के अनुसार अज्ञात चोरों ने बैंक के पिछले हिस्से से भीतर प्रवेश किया. गैस कटर से लॉकर तोड़ा. जिसमें रखे 7.73,563 रूपए की कैश उड़ा ली. चोरी की यह घटना शनिवार या रविवार की रात होने का अनुमान लगाया जा रहा है. चोरों का सुराग लगाने के लिए डाग स्काड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की भी मदद ली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया. उपविभागीय पुलिस अधिकारी सिंघे, थानेदार ठाकरे, वरूड के थानेदार अर्जुन ठोसरे ने बैंक पहुंचकर बारीकी से निरिक्षण किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.