Published On : Sat, Aug 30th, 2014

लोणार (बुलढाणा) : पत्नी से किया बलात्कार और पति की कर दी हत्या

Advertisement

dead body lonar photo Buldhana
लोणार (बुलढाणा)

हिंगोली जिले के ग्राम पानकन्हेर से रोजी-रोटी के लिए लोणार परिसर के शारा में आए एक युवक की पत्नी के साथ बलात्कार करने के बाद युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर नराधम हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

लोणार शहर से कोई दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित दुर्गा टेकड़ी में 27 अगस्त को एक अज्ञात युवक का शव मिला था. पुलिस ने लाश की शिनाख्त के लिए अखबारों के माध्यम से आवाहन किया था. 28 अगस्त को जब उसकी शिनाख्त हुई तो युवक तालुका के ग्राम शारा का भागवत प्रल्हाद फुलतांबकर निकला. वह मूलत: हिंगोली जिले के शेणगांव तालुके के ग्राम पानकन्हेर का निवासी था और कुछ महीने पहले ही शारा में आकर बस गया था. उसके साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी थे. स्थानीय हरेहरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ही वह रहता था और बेल-फूल बेचकर किसी तरह अपने परिवार का गुजारा करता था. 27 अगस्त को उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस ने अखबारों में उसका हुलिया देकर पहचान बताने का आवाहन किया था. नागरिकों से मृतक की पत्नी को जानकारी मिलने के बाद उसने अपने पति की पहचान की थी. बाद में मृतक की पत्नी ने बताया कि शारा के संतोष श्रीराम डव्हले नामक 35 वर्षीय युवक ने 24 अगस्त की सुबह उसके घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती की थी. उसी ने उसके पति की हत्या की होगी, क्योंकि उसने धमकी दी थी कि अगर महिला ने इस घटना का जिक्र किसी से किया तो वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा. महिला की शिकायत पर लोणार पुलिस ने मामला दर्ज किया और संतोष को हवालात के भीतर डाल दिया. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges