लाखनी
नगरिकों में ठेकेदार के खिलाफ रोष
पुल के निर्माणकार्य के दौरान मिट्टी का टिला ढह जाने के कारण उसके निचे दबकर एक मजदुर कि मौत हो गई और एक मजदुर जख्मी हो गया है. सिपेवाडा का रहवासी मनोहर धुर्वे (32) मृतक का नाम है वही मोहन शेंडे गंभीर जख्मि बताया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लाखनी तालूका के सिपेवाडा गांव के पास पुल का निर्माणकार्य शुरु है. इस पुल के निर्माणकार्य का ठेका चकोले नाम के ठेकेदार को दिया गया है. पुल के पायों के लिए जेसिबी से गड्ढा खोदा गया था और उस मिट्टी को बगल में जमा किया गया था. गड्ढे में लोहा बांधने का काम मजदुर मनोहर धुर्वे कर रहा था. अचानक जमा कि गई मिट्टी खिसक जाने से मनोहर धुर्वे और मोहन शेंडे उसके निचे दब गए. उन्हें तुरंत जेसिबी कि मदत से निकाला गया और दोनो को लाखनी के ग्रामिंण रूग्णालय में भर्ती किया गया जहां मोहन शेंडे की हालत गंभीर होने के कारण उसे भंडारा भेजा गया वहीं मनोहर धुर्वे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. मजदुरो के परिजनो का आरोप है कि ठेकेदार ने सुरक्षा के कोई ईंतजाम नहीं किए थें. ठेकेदार ने जब मजदुर के परिवार को आर्थीक मदत का आश्वसन दिया तब जाकर परिजन मृतक के शव विच्छेदन के लिए तैयार हुए.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...




