राजुरा
तालुका अंतर्गत रामपुर से 2 कि मी की दूरी पर स्थित मातरा गाँव के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. दुपहिया सवार रामपूर निवासीशख्स कवडू नागोबा पोटे (48) का वाहन से नियंत्रण छुटने से वो बस के निचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसा गुरुवार 5 जून को सुबह 9:30 बजे के करीब हुआ.
जानकारी के अनुसार मृतक अपने पुत्र के पानठेले का उद्घाटन करने के लिए पोवणी गांव जा रहा था. कवडू पोटे अपने दुपहिया क्रमांक एम एच 34 ए. 6485 से जा रहा था वहीँ मार्डा से राजुरा जा रही बस क्रमांक एम एच 20 बी. 9193 विरुद्ध दिशा से आ रही थी. कवडू पोटे का अपनी दुपहिया से नियंत्रण खोने की वजह से वो बस के निचे आ गया. पुलिस ने घटना स्थल का पंचनामा कर मामला दर्ज़ किया है और आगे की जांच कर रही है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...




