Published On : Fri, Jul 11th, 2014

मौदा : शिक्षक को गांववासियों ने पीटा, कपड़े फाड़े

Advertisement


वड़ोदा के ग्रामीण एसीबी प्रकरण में नाराज थे शिक्षक से


मौदा

Dilip Marotrapo Wankhede
मौदा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले वड़ोदा के गांधी विद्यालय के विवादास्पद शिक्षक शंकरनगर नागपुर निवासी दिलीप मारोतराव वानखेड़े (53) को वड़ोदा के युवकों ने जमकर पीटा, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई. यह घटना 10 जुलाई को सुबह 11 बजे हुई.

याद रहे, 8 जुलाई को शिक्षक दिलीप वानखेड़े की शिकायत पर विद्यालय के मुख्याध्यापक अरविंद सपाटे को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. इस प्रकरण में स्कूल के शिक्षकों तथा गांववासियों का आरोप था कि मुख्याध्यापक सपाटे को फंसाया गया है. इससे गांववासी वानखेड़े से खफा थे. इसके पूर्व वानखेड़े को विद्यार्थियों को फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त भी गांववासियों ने उनका मुंह काला किया था.

10 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे शिक्षक वानखेड़े के गांव में पहुंचते ही गांववासियों ने उसे भरे चौक पर रोका व उसकी पिटाई कर दी. फिर उसके कपडे फाड़कर उसे अपमानित किया गया. उसे जूते-चप्पलों का हार पहनाया गया. इस प्रकरण में मौदा पुलिस ने आरोपी विकास रामचंद्र लेंडे, पियूष रामचंद्र लेंडे, सुधाकर ठक्कर, केवट वाघाड़े, विशाल चामट, रामभाऊ रोशनखेड़े व कुही पं.स. के पूर्व सभापति रमेश भोयर के खिलाफ भादंवि की धारा 353, 324, 341, 323, 500, 143, 149, 294 के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच पुलिस कर रही है.
Dilip Marotrao Wankhede

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.