Published On : Tue, Jul 1st, 2014

मौदा : एनटीपीसी आवासीय परिसर में ब्लूमिंगबड्स स्कूल का शुभारंभ

Advertisement


मौदा

pre School
दि.30 जून, 2014 को एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित बाल भवन में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए प्रि-स्कूल (KG-1 & II) का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी.बी.बेहरे, महाप्रबंधक (ओ.एस एवं कामर्शीयल) पश्चिमी क्षेत्र-1,मुंबई थे. मुख्य अतिथि श्री बेहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों की प्रथम शिक्षक माॅ होती है, उस के पश्चात प्रि-स्कूल शिक्षा, संस्कारों व विकास की प्रथम सीढी होती है. परिवार में एक बच्चे के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है, तत्पश्चात समाज एवं देश का विकास होता है. बच्चों के सर्वागिण विकास हेतु स्कूल की शिक्षा अनिवार्य है.

इस कार्यक्रम में श्री वी. थंग पाण्डियन, (समूह महाप्रबंधक) ने संबोधित करते हुए कहा कि आवासीय परिसर में स्कूल की आवश्यकता को समझते हुए समृद्वि महिला समिति के तत्वाधान में बाल भवन में इस स्कूल का शुभारंभ किया गया. आपने बताया की शिक्षा में केवल शब्द ज्ञान ही नहीं है वरण् बच्चों का स्वभाव व संस्कार का निर्माण भी सम्मिलित है. शिक्षक गण बच्चों के लिए रोल माडल्स होते हैं उनका अनुकरण बच्चे बहुत जल्दी करते है. आपने समृद्वि महिला समिति की इस कार्य हेतु सराहना की एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी. इस कार्यक्रम में ए.के.जुनेजा, महाप्रबंधक तकनीकी सेवाएं पश्चिमी क्षेत्र-1, मुंबई, श्री राजीव अग्रवाल महाप्रबंधक तकनीकी सेवाएं, श्री बी. बसु महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती डॅा रंजीता साहू ने भी संबोधित किया.

pre School 2
कार्यक्रम के प्रारंभ में समृद्वि महिला समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती निवेदिता बसु ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तत्पश्चात स्कूल इंचार्ज श्रीमती सारीका चौधरी ने विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि एवं समृद्वि महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती देवही थंग पाण्डियन ने स्कूल में प्रवेश लेने वाले कुम्भारी ग्राम के बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री एवं गणवेष प्रदान किए गए. स्कूल में नवनियुक्त शिक्षिकाओं का भी परिचय कराया गया.

कार्यक्रम का संचालन समृद्वि महिला समिति की महासचिव श्रीमती नीता परिहार एवं स्कूल इंचार्ज श्रीमती सारीका चौधरी ने किया. कार्यक्रम में आवासीय परिसर के बच्चों एवं उनके माता-पिता काफी संख्या में उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.