मेहकर

हिंदू-मुस्लिमों के बीच आपसी सौहार्द्र की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से मेहकर पुलिस स्टेशन के तत्वावधान में पुलिस निरीक्षक मधुकर शिंदे की ओर से शहर की मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक डॉ. संजय रायमुलकर, सनियंत्रण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम उमालकर, पूर्व नगराध्यक्ष कासम गवली, तालुका शिवसेना प्रमुख सुरेश वालुकर, रिपाई के भाई कैलाश सुखधाने, मधुकरराव गवई, मनसे के लक्ष्मण जाधव, नाना सुरुशे, मौलाना मो. सिकंदर कुरेशी, सैयद अख्तर चूड़ीवाले, तौफीक कुरेशी आदि उपस्थित थे.
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम रोजा के संबंध में जानकारी दी गई. संचालन जयचंद बाठिया ने किया और आभार प्रदर्शन पुलिस निरीक्षक मधुकर शिंदे ने किया. कार्यक्रम में मुस्लिम बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे. पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए भारी प्रयास किए.
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY



