मेहकर

मेहकर- सुल्तानपुर रोड पर एक कमांडर जीप ने एक बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पलसखेड़ निवासी अनिल दगडु ताकतोड़े व सुरेश केरुबा नाटेकर मेहकर से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे, जब कमांडर जीप क्र.एम.एच.12-ए.एस.261 के चालक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस घटना में दुपहिया सवार अनिल दगडु ताकतोड़े व सुरेश केरुबा नाटेकर गंभीर जख्मी हो गए. जख्मियों को तुरंत स्थानीय शासकीय ग्रामीण अस्पताल में भरती किया गया. लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण जख्मियों को बुलढाणा ले जाया गया, जहां रास्ते में ही अनिल ताकतोड़े की मृत्यु हुई. सुरेश नाटेकर का इलाज शुरू है.
गौरतलब है कि कमांडर जीप चालक ने रास्ते के बाजू में खड़ी बजाज पल्सर बाइक को भी टक्कर मार दी थी. इसकी शिकायत नायगांव दत्तपुर निवासी आनंदा करवजी ताकतोड़े ने की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कमांडर जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews
कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi...





