Published On : Fri, May 2nd, 2014

मूल : बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई करें : मारकवार

Advertisement

मूल
 

marakraoआपत्तिजनक बयान देकर दलितों की अवमानना और राहुल गांधी का अपमान करनेवाले बाबा रामदेव के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति प्रतिबंधक कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग पंचायत समिति के पूर्व सभापति और तालुका कांग्रेस के कार्याध्यक्ष संजय मारकवार ने की है.

मारकवार ने एक पत्र विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पिछ्ले कुछ दिनों से रामदेव ने आपत्तिजनक बयान देने का सिलसिला सा चला रखा है. वे योगगुरु हैं. इस तरह की बयानबाजी उन्हें शोभा नहीं देती. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बयान की निंदा कर कार्रवाई क़ी मांग की है. कार्यकर्ताओं में तालुका कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम येनुरकर, कृउबास क़े सभापति राकेश रत्नाकर, राजगढ़ के सरपंच प्रवीण वालदे, फिस्कुटी के सरपंच अनिल निकेसर, नांदगांव के सरपंच प्रशांत बाम्बोले, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विनायक बुग्गावार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं.

Gold Rate
Apr 21 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,53,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement