Published On : Mon, Apr 14th, 2014

मूल: तालुका पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर संजय पडोले और सचिव पद पर गुरु गुरनूले का निर्विरोध चुनाव

Advertisement


pic-1मूल .

तालुका पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद के लिए संजय पडोले और सचिव पद के लिए गुरु गुरनूले को निर्विरोध चुना गया है। तालुका पत्रकार संघ की वार्षिक सभा स्थानीय पत्रकार भवन में आयोजित की गई थी। संघ के अध्यक्ष संजय पडले की अध्यक्षता में आयोजित सभा में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने के बाद आगामी दो सालों के लीए संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।सचिव पद के लिए गुरु गुरनूले को निर्विरोध चुना गया वहीँ उपाध्यक्ष के रूप में विनायक रेकलवार साथ ही सहसचिव पद के लिए वासुदेव आगडे का चुनाव बिना किसी विरोध के हुआ।

चंद्रपुर जिला मराठी पत्रकार संघ की कार्यकारिणी पर तालुका पत्रकार संघ के प्रतिनिधि के रूप में रामकृष्ण नखाते और राजू गेडाम को चुना गया। सभा में संघ के पदाधिकारी प्रा पप्पू अंसारी, रमेश माहुरपवार, अशोक येरमे, विजय पाकमोडे, भोजराज गोवर्धन, दीपक देशपांडे, गंगाधर कुंघड़कर आदि उपस्थित थे।

इस दौरान आगामी दो सालों के कार्यकाल में पत्रकार संघ की प्रगति और हित के लिए भरपूर प्रयास करने का आश्वासन नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने दी।

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.