Published On : Sat, Apr 12th, 2014

मूल: तालाब में डूबने से पिता- पुत्र की मौत

Advertisement

8822_54

बैलों को नहलाते समय हुआ हादसा

मूल :  मूल तालुके के मौजा टेकड़ी गांव में बैलों को नहलाते वक्त हुए हादसे में दो किसानों की तालाब में डूबने से मौत हो गई.  मृतकों में वासुदेव निकोडे (62) व लक्ष्मण निकोडे (32) का समावेश है. मिली जानकारी के मुताबिक पिता वासुदेव और पुत्र लक्ष्मण किसानी करते थे और अपने बैलों को शनिवार की सुबह तकरीबन 11 बजे नहलाने के लिए महेगांव तालाब लेकर गए थे. अचानक बैल तालाब के गहरे पानी वाले हिस्से की ओर बढ़ गए और बैलों के गले में बांधी हुई रस्सी भी इनके हाथों से छूट गई. बैलों को पकड़ने की कोशिश में फिसलने से दोनों तालाब में डूब गए. निकोडे परिवार ने एक साथ घर के दो सदस्यों को खो दिया। उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं गांव में भी शोक का वातावरण है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.