Published On : Tue, Jul 22nd, 2014

मूल : गुरु पौर्णिमा पर विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण

Advertisement


मूल

Guru pornima
गुरु पौर्णिमा के मौके पर समाज सुधारक शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित बाल विकास प्राथमिक शाला मूल में आयोजित स्पोर्टस् बुक धमाल स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उपविभागीय अधिकारी बाबाराव महामुनि ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रल्हाद उराडे ने की. शाला व्यवस्थापन समिति के प्रमुख अनिल बुटे और मुख्याध्यापिका सुनीता बुटे प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

इस अवसर पर पुलिस उपविभागीय अधिकारी बाबाराव महामुनि ने कहा कि जिन विद्यार्थियों में कला-कुशलता जैसे गुण होते हैं वही आगे जाकर बड़े बनते हैं. उराडे ने कहा कि गुरु केवल शिक्षक ही नहीं होता, बल्कि गुरु का स्थान अबाधित होता है. स्पर्धा में प्रथम आए विनोद आत्राम, द्वितीय सागर भेंडारकर, तृतीय तृणाली कुलमेथे को महामुनी के हाथों पुरस्कार दिए गए.

कार्यक्रम का संचालन सचिन बल्लावार ने किया जबकि आभार शिल्पा कापसे ने माना. कार्यक्रम की सफलता के लिए बुटे मैडम के मार्गदर्शन में संतोष सोनवने, कविता खोब्रागड़े, विवेक हरमवार, ललित लांजेवार, ज्ञानेश्वर नन्नावरे, मंजूषा मोघे और राधिका कत्रोजवार ने प्रयास किए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.