Published On : Thu, May 8th, 2014

मालेगांव : ओला पीड़ित किसानों ने किया तहसीलदार का घेराव

Advertisement


मालेगांव

Gherav
तहसील के ग्राम वडप के ओला पीड़ित किसानों ने बुधवार को यहां मालेगांव तहसील के तहसीलदार का घेराव किया और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन दे 7 दिनों के अंदर उनके खाते में नुकसान भरपाई की राशि देने की मांग की. ज्ञापन में उन किसानों ने 7 दिनों के अंदर उनके खाते में उक्त राशि जमा नहीं करने पर उनके ही कार्यालय के समीप आत्मदाह कर लेने की चेतावनी भी दी है, जिनका ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हुआ है.

उल्लेखनीय है कि पिछले माह 3 और 8 मार्च को हुई ओलावृष्टि में ग्राम वडप के किसानों की फसलें बर्बाद हुई थीं. पटवारी, कृषि सहायक अधिकारी और ग्राम सेवकों ने सर्वेक्षण कर पंचनामा भी किया था, परंतु अभी तक ग्राम वडप के कुछ किसानों को छोड़ कर, कई किसानों के खाते में राहत राशि जमा ही नहीं की गई है. अधिकांश किसान इस राशि से वंचित रह गए हैं, जबकि उन सभी किसानोंसे बैंक खाता क्रमांक लिया जा चुका था.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रशासन की इस लापरवाही के विरोध में वडप के किसानों ने विरोध जताते हुए यह भी चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर ध्यान न दिए जाने के फलस्वरूप वे आखिरकार जिला प्रशासन की शरण लेंगे. ज्ञापन देने वालों में वडप के भगवान गोरख बोरकर, बालु तुलसीराम गायकवाड, रवि दिलीप गायकवाड, किशोर गायकवाड, अक्षय किशोर गायकवाड, उमेश दगडपांडे और गणेश दगडपांडे शामिल थे.

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges