Published On : Fri, Jun 27th, 2014

भिवापुर : मजदूरों ने ग्राम पंचायत कार्यालय पर ताला ठोंका

Advertisement


भिवापुर

बकाया मजदूरी की मांग करने पर टालमटोल जवाब देने से गुस्साए मजदूर और ग्रामीणों ने ग्राम तास के ग्राम पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ दिया. मजे की बात यह कि इस आंदोलन में सरपंच युवराज शंभरकर ने भी ग्रामीणों का साथ दिया. ग्रामीणों ने ग्रामसेविका के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें निलंबित करने की मांग की है.

दरअसल, 26 जून की दोपहर को तास ग्राम पंचायत कार्यालय में मासिक सभा का आयोजन किया गया था. सभा के जारी रहने के दौरान ही ग्राम पंचायत में मजदूरी करने वाले राजकुमार मारबते, प्रभाकर बारेकर, राजू शेंडे, दीपक मारबते, प्रदीप बारेकर आदि दफ्तर में घुस गए और अपनी बकाया मजदूरी 8500 रुपयों की मांग करने लगे. इस पर ग्रामसेविका ने कहा कि अभी पैसा नहीं है, बाद में देंगे. इनके अलावा रामू वाघ, हीरालाल टापरे के भी ट्रैक्टर भाड़े के पैसे बकाया थे. ये सारे ग्रामसेविका से भिड़ गए. घबराकर ग्रामसेविका दफ्तर से निकल गर्इं.

इससे गुस्साए मजदूरों ने ग्राम पंचायत कार्यालय पर ताला ठोंक दिया. इस मौके पर सरपंच युवराज शंभरकर, उपसरपंच वर्षा ढोणे, मनसे के उप जिला प्रमुख मुन्ना कांबले, उप तालुका प्रमुख रामू वाघ, ग्राम पंचायत सदस्य डोमाजी कामडी, दुर्गा जगनाडे आदि के साथ ही ग्रामीण भी उपस्थित थे.

File pic

File pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.