Published On : Fri, Jun 27th, 2014

भिवापुर : ग्रा.पं. सदस्य ने सचिव की कर दी पीटाई

Advertisement


भिवापुर

अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने को लेकर हुए झगडे में ग्रा.पं. सदस्य की ओर से ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) को पीटने की घटना भिवापुर के ग्रा.पं. कार्यालय में घटी.
रमेश खंडार सचिव तथा किरण रामटेके झगङे मे शामिल ग्रा.पं. सदस्य के नाम है. किरण रामटेके यहां के वार्ड क्र. 2 के सदस्य है. ग्रा.पं. में काम करनेवाले तीन अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किए जाने का प्रस्ताव गत फरवरी माह के मासिक सभा में ग्रा.पं. की तरफ से रखा गया. लेकिन कुछ परेशानिया बताकर सचिव खंडार ने कर्मचारियों को स्थाई करने के विशय पर असहमती दी थी जिसकी वजह से रामटेके व सचिव खंडार में मतभेद निर्माण हुए थे.

ग्रा.पं. कार्यालय में मासिक सभा का आयोजन किया गया था. लेकिन इस सभा में आए रामटेके ने सचिव खंडार को कुछ काम के बारे में जानकारी मांगी ओर दोनों मे बह्स हो गई बात इतनि बढ़ गई कई मामला हांथापाई पर पहुंच गया. घटना के बाद सचिव खंडार ने पुलिस थाने में रामटेके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रामटेके ने भी गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने के बारे मे खंडार के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है.

घटना के बारें में सदस्य रामटेके को पुछे जाने पर खंडार की ओर से लगाऐ गए आरोप झूठे है ऐसा उन्ह बताय. वार्ड क्र. 2 में मंजुर हुए अंगणवाडी इमारत के निर्माणकार्य के बारें में जानकारी मांगने पर जानकारी देने में मना करते हुए खंडार की ओऱ स अश्लील तथा जातिवाचक गालीगलौच करने की बात रामटेके ने बताई. इसके पूर्व भी ऐसी घटना होने की बात कहते हुए खंडार के खिलाफ अनुसूचित जाती जमाती प्रतिबंधक कायदा अंतर्गत कार्रवाई करने की मांग उन्होंने की. इस मामले में किसी के भी खिलाफ मामला दर्ज नही होने की जानकारी देते हुए जांच शुरू होने की जानकारी जॉंच अधिकारी मकड़े ने दी है.

File pic

File pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.