Published On : Sat, Jun 21st, 2014

भिवापुर के चार स्कूलों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत

Advertisement


दसवीं की परीक्षा में तालुका से 87.18 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण


भिवापुर.

Pratik Lanjewar, Pragati Buradkar,    Vhushab Raghuse, Roshan Warade, Vhushab Raghuse, Pranay Murkute, Moin Sheikh, Yogesh Malode,

Pratik Lanjewar, Pragati Buradkar, Vhushab Raghuse, Roshan Warade, Vhushab Raghuse, Pranay Murkute, Moin Sheikh, Yogesh Malode

भिवापुर तालुका का कक्षा दसवीं का परीक्षाफल 87.18 फीसदी रहा है. अंग्रेजी माध्यम की विद्यानिकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल भिवापुर के छात्र प्रतीक मुरलीधर लांजेवार और मराठी माध्यम के राष्ट्रीय विद्यालय भिवापुर की छात्रा प्रगति चंद्रशेखर बुरडकर प्रथम रहे हैं. प्रतीक को 92.80 और प्रगति को 90.40 अंक मिले. तालुका के चार विद्यालयों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है. सबसे कम यानी 24.14 प्रतिशत परीक्षाफल मोखेबर्डी के युवक प्रगति विद्यालय के नाम रहा.

विद्यानिकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी प्रणय भगवान बोरकुटे (87.60 %) और मोहित अफजल शेख (84.20 %) क्रमश: दूसरे और तीसरे क्रमांक पर रहे. राष्ट्रीय विद्यालय का छात्र योगेश दिलीप मालोदे (90) तालुका से दूसरे स्थान पर रहा, जबकि भिवापुर एजुकेशन सोसायटी का भुमेश उत्तम बिसेन 89.80 % अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

तालुका के बीस स्कूलों में आदर्श विद्यामंदिर नारगांव, देवतले विद्यालय पेंढराबोडी, विद्यानिकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल और भगवान नारनवरे भगवानपुर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा. अलावा इसके चिचाला विद्यालयचिचाला का 96.88 %, राष्ट्रीय विद्यालय भिवापुर का 96.15 %, नितिन हाईस्कूल विरखंडी (धा) का 95.65 %, जिला परिषद शाला नांद का 94.87 %, नवजीवन विद्यालय महालगांव का 93.65 %, आदिवासी आश्रमशाला तास का 92.86 %, भिवापुर एजुकेशन सोसायटी बॉइज हाईस्कूल-92.62 %, विद्यानिकेतन शाला नक्षी का परीक्षाफल 91.89 % रहा. गत मार्च में हुई दसवीं की परीक्षा में भिवापुर तालुका से कुल 1006 विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें से 877 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर ली.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.