Published On : Wed, Sep 10th, 2014

भद्रावती : नलों से आ रहा है दूषित पानी

Advertisement


राष्ट्रीय वन पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण संरक्षण समिति का आरोप


भद्रावती (चंद्रपुर)

पिछले आठ दिनों से भद्रावती शहर को दूषित और गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है. राष्ट्रीय वन पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण संरक्षण समिति ने यह आरोप लगाते हुए साफ और शुद्ध पानी की आपूर्ति करने की मांग की है. समिति ने इस संबंध में मुख्याधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा है.

फिलहाल बारिश के दिन होने के कारण शहर को जलापूर्ति करने वाले कोंढा जलाशय में बाढ़ आई हुई है. दूसरी ओर शहर में पानी को फ़िल्टर और साफ करने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बाढ़ का गंदा पानी भी पीने के पानी में मिल गया है. कोंढा से ही नलों से लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है. ये पानी लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है. समिति ने शहर को साफ पानी की आपूर्ति करने की मांग की है.

File Pic

File Pic

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.