भंडारा
16 मई को होनेवाली लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है. मतगणना सामाजिक न्याय भवन में होगी. मतगणना के लिए कुल 15 टेबल लगाए जाएंगे.
जिलाधिकारी डॉ.माधवी खोडे नेे आज आला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया. मतगणना की दृष्टि से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतगणना कक्ष में मोबाइल, कैमरा आदि चीजें ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है.
हार रहे पटेल ?
……………………………
चुनाव नतीजे आने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं. 16 मई को दोपहर तक नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है. मगर अभी भी देश भर में एग्जिट पोल के सर्वेक्षणों की धूम मची हुई है. टीवी चैनलों पर हर सीट का अनुमान लगाया जा रहा है. इसमें भंडारा-गोंदिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के एनसीपी उम्मीदवार प्रफुल्ल पटेल के हारने की खबर लगातार दिखाई जा रही है. इस खबर से एनसीपी के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है. भाजपा के नाना पटोले ने पटेल को जबरदस्त चुनौती दी है.
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार




