Published On : Tue, May 20th, 2014

भंडारा : स्नातक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आखरी मौका

Advertisement


भंडारा

Matdaan
स्नातक मतदाता निर्वाचन क्षेत्र के तहत स्नातक मतदाता सूची की पुनरीक्षण प्रक्रिया मंगलवार 20 मई से आरंभ की गई है. इसके तहत जिस मतदाता का नाम गलती से सूची से कट गया है अथवा छूट गया है वे अपना नाम मतदाता सूची में फिर से दर्ज करा सकेंगे.

ऐसे चलेगी प्रक्रिया
निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि मतदाता पंजीयन प्रक्रिया सभी मतदाता पंजीयन अधिकारी और सहायक मतदाता पंजीयन अधिकारी के कार्यालय में बनाए गए मतदाता सहायता केंद्र द्वारा क्रियान्वित की जा रही है. जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गलती से हटा दिए गए हैं, उन्हें अपना नाम सूची में दर्ज करवाने के लिए नमूना 6 में आवेदन, दो फोटो और अन्य दस्तावेज बतौर सबूत पेश करने होंगे. मतदाता को अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन स्वयं सभी उपविभागीय अधिकारी और तहसीलदारों को देना होगा. किसी की मार्फ़त भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

महिला आवेदक अगर मायके में रहते हुए स्नातक हुई है और उनके पास नाम बदलने का कोई सबूत नहीं है तो उन्हें एफिडेविट देना होगा. कहा गया कि एक व्यक्ति एक साथ कई आवेदन नहीं दे सकेगा.

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
याद रहे, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची 1 फ़रवरी 2014 को प्रकाशित कर दी गई है. अंतिम मतदाता सूची के अनुसार क्षेत्र में कुल 20,549 मतदाता हैं, जिसमें 15,696 पुरुष एवं 4,853 महिलाएं हैं. प्रारूप मतदाता सूची में केवल 13,856 मतदाता थे. इसमें 6,696 नए मतदाता जुड़े हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.