Published On : Tue, Apr 1st, 2014

भंडारा में घर घर पहुंचे प्रफुल पटेल

Advertisement

 

गाँव गाँव घूम चुके मंत्री जी पहुंचे शहर की गलियों में 

Praful-Patel-2भंडारा.

पिछले डेढ़ साल में भंडारा-गोंदिया संसदीय सीट के हजारों गाँव खंगाल चुके राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवार प्रफुल पटेल आजकल भंडारा और गोंदिया शहर की गलियों में घर घर जाकर प्रचार करते दिख रहे हैं |

कल गुढीपाडवा के अवसर पर गोंदिया के विशाल मेगा मार्ट में कलार समाज के साथ जनसभा, अंगूर बगीचा गजानन मंदिर, छोटा गोंदिया और गोंदिया शहर के कई क्षेत्रों में प्रफुल पटेल ने जनसंपर्क किया और जनसभाएं ली | वहीँ आज मंगलवार को दिन भर भंडारा के विविध क्षेत्रों में पहुंचकर प्रफुल पटेल ने जमकर प्रचार किया | भंडारा आने के पहले उन्होंने लाखनी में भी जनसंपर्क किया ऐसा लाखनी के सूत्रों ने बताया |

Advertisement

Praful-Patel-3

भंडारा में शास्त्री नगर गणेश मंदिर से शुभारम्भ कर संताजी वार्ड के शाहू, क्रांति वार्ड के घोड़मारे गुरूजी, आंबेडकर वार्ड के गणेश लिमजे, असित बागडे, मेंढा के येरकडे बाई, समता नगर, गायत्री मंदिर, सिन्धी कॉलोनी में सिन्धी समाज बंधुओं के साथ जनसभा, पंजाबी भवन में माली समाज के साथ जनसभा, ताराचंद बाबा दरगाह के पीछे धीवर समाज जनसभा, रिलायंस के पीछे साहकार के घर, कस्तूरबा गाँधी वार्ड में रंजना मोगरे, राजू देसाई, जेल के सामने विक्की सेलोकर, महल वार्ड में अनंत डूम्भरे और बजरंग चौक में अजय ब्राम्हणकर के घर जा कर उपस्थित जनसमुदाय से मिले | इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रफुल पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल मालाएँ और गुलदस्ते देकर अभिनन्दन किया |

लोगों से बातचीत के दौरान प्रफुल पटेल ने पार्टी की नीतियों से अवगत कराया साथ ही क्षेत्र के विकास की उपलब्धियां गिनायीं | उन्होंने लोगों से अपने वोट का सही इस्तेमाल करने के लिए कहा |

Praful-Patel-1

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.