Published On : Thu, May 1st, 2014

भंडारा : भंडारा में महाराष्ट्र दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

Advertisement
भंडारा

maharashtra din
महाराष्ट्र राज्य के 54 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज पहली मई को सुबह 8 बजे पुलिस मुख्यालय के कवायद मैदान पर जिलाधिकारी डॉ. माधवी खोडे के हाथों ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जनों को महाराष्ट्र दिवस और कामगार दिवस की शुभकामनाएं दी.

ध्वजारोहण के बाद पुलिस, गृहरक्षक दल की ओर से संयुक्त रूप से सलामी दी गई और परेड की गई. पुलिस निरीक्षक मारोती शेंडे को पुलिस महासंचालक के तत्वावधान में दिया जानेवाला इग्नेशिया पुरस्कार जिलाधिकारी के हाथों प्रदान किया गया.

maharashtra din
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनिक, पत्रकार, शासकीय व अर्धशासकीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन नीलकंठ रणदिवे व श्रीमती मोहरील ने किया.
maharashtra din

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.