Published On : Sun, Mar 30th, 2014

भंडारा: नक्सली वेश में आये अज्ञात लोगों ने नागझिरा की चौकी जलाई

Advertisement

 

एक अभूतपूर्व घटना में नक्सली वेश में आये सात अज्ञात सशस्त्र लोगों ने नागझिरा टाइगर रिज़र्व की पांगडी निरिक्षण कुटी को आग के हवाले कर दिया | सौभाग्यवश अपनी जान बचाकर भागे चौकीदार ने निकटस्थ कम्काझरी चौकी पहुँच कर घटना की जानकारी वन विभाग को दी |

घटना के बाद विभागीय वन्यजीव संरक्षक अशोक खूने घटनास्थल पर पहुंचे और भंडारा और गोंदिया जिलो में अलर्ट घोषित कर दिया गया है |

वन निरिक्षण कुटी का दृश्य

वन निरिक्षण कुटी का दृश्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर १.३० बजे हरी वर्दी में सात अज्ञात लोग न्यू नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य की पांगडी निरिक्षण कुटी पहुंचे | सातों लोगो ने अपने चेहरे पर हरा गमछा बाँध रखा था और स्थानीय मराठी भाषा में बातचीत कर रहे थे | उनमे से २ लोगों के पास बंदूके भी थी |

दोपहर का वक्त होने की वजह से २ चौकीदार फायर टावर गश्ती के लिए गए थे और कुटी में उमराझरी निवासी वनमजूर मडाराम नीलकंठ श्यामकुमार अकेले ही थे | मडाराम ने बताया की प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन लोगों ने इसे पिटा और चौकी को आग लगा कर भाग गए | उनके जाते ही मडाराम पास के कम्काझरी चौकी पहुंचे और वहाँ से चांदीटिब्बा और वन्यजीव कार्यालय साकोली और गोंदिया वायरलेस से सन्देश भेजा |

Advertisement
शिवनटोला चौकी का निरिक्षण करते अधिकारी

शिवनटोला चौकी का निरिक्षण करते अधिकारी

विभागीय वन्यजीव संरक्षक अशोक खूने जो पास ही चोरखमारा के पास गश्त पर थे, घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली | “विदर्भ टुडे‘’ से बातचीत में कहने ने बताया की वनमजूर मडाराम को प्रारंभिक जांच के बाद तिरोडा पुलिस स्टेशन भेजा गया है | उन्होंने आगे बताया की वन्यजीव विभाग की टीमें खोजी अभियान में जूटी हैं | चूँकि आसपास से किसी नक्सल गतिविधि की सूचना न होने की वजह से इस घटना में माओवादियों के शामिल होने की बात की उन्होंने पुष्टि नहीं की |

नागझिरा इडीसी के अध्यक्ष मंगेश मडावी ने बताया की हाल ही में बधाई गई सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह किसी शिकारियों की टोली की चाल हो सकती है जिन्होंने तंग आ कर वन्यजीव की चौकी को जलाया हो | नागझिरा के मुख्य वनसंरक्षक ठवरे ने बताया की जांच की प्रक्रिया शुरू है और सच जल्द ही सामने आएगा |

ताटेकसा निरिक्षण कुटी का नज़ारा बताता है की वनमजूरों को कैसी हालत कर्तव्य निभाना पड़ता है

ताटेकसा निरिक्षण कुटी का नज़ारा बताता है की वनमजूरों को कैसी हालत कर्तव्य निभाना पड़ता है

 

…नदीम खान

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.