Published On : Fri, Mar 7th, 2014

भंडारा – अपने ही हाथों दी पत्नी को फांसी

Advertisement

भंडारा – कहते हैं शक का कोई इलाज नहीं होता। और जब शक पति पत्नी के रिश्ते में हो, तो इसका अंत बहुत बुरा होता है। ऐसी ही एक घटना में लाखनी तहसील के सेलोटी ग्राम के भाऊराव ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। बात का पता पड़ोसियों को तब चला जब इस अभागे पति ने अपने रिश्तेदारों को पत्नी के मौत की खबर न देते हुए अकेले ही पत्नी की अंतयात्रा की तयारी करने लगा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखनी से २ किमी की दूरी पर स्थित सेलोटी निवासी भाऊराव गेडाम (५५) को अपनी पत्नी अन्जिरा (५०) पर काफी दिनों से शक था। अन्जिरा रिश्तेदारों के अनुसार भाउराव अपनी पत्नी को कई दिनों से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता। पति की मारपीट से तंग आ कर अन्जिरा कुछ दिनों पहले अपने मायके गोंडसावरी ग्राम आ गयी थी। कुछ दिनों बाद जब वह वापस सेलोटी लौटी, कभी वापस न लौटने के लिए।

घटना के दिन भाउराव और अन्जिरा घर पर अकेले ही थे। सूत्रों के अनुसार भाउराव ने अन्जिरा की जमकर पिटाई की और रस्सी की सहायता से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भाउराव गांव में घुमने निकला और शक न हो इसलिए अन्जिरा के गले में रस्सी बंधी रहने दी। कुछ देर बाद घर लौटकर उसने पड़ोसियों को बताया की अन्जिरा ने आत्महत्या कर ली है और खुद ही उसकी अंतयात्रा की तयारी में जूट गया। भाउराव के बर्ताव को भांपकर गाँव के तंटा मुक्ति समिति अध्यक्ष सुरेश खराबे ने लाखनी पुलिस और मृतक के परिवार को बुलवाया।

लाखनी के थानेदार जयवंत चौहान ने घटनास्थल पहुँच कर शव कब्जे में लिया और पोस्ट मोर्टेम के लिए भंडारा भेजा गया। जिला शल्य चिकित्सक डॉ. दिनेश कुथे ने बताया की शव की जाँच कर ली गयी है और रिपोर्ट जल्द ही प्राप्त होगी। लाखनी पुलिस ने भाउराव को गिरफ्तार कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।

… नदीम खान

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.