Published On : Wed, Jun 11th, 2014

ब्रह्मपुरी : दुपहिया को मारी टक्कर ; मेटॉडोर पलटा : 6 गंभीर

Advertisement


ब्रह्मपुरी

accident
नागभीड़ मार्ग से ब्रह्मपुरी की ओर आते समय लाखानी राईस मिल के पास आज बुधवार को सुबह 12:30 के दौरान दुपहिया और मेटॉडोर की टक्कर होने से हुए हादसे में छह लोग जख्मी हो गए. घायलों में से एक की हालत चिंताजनक है.

विद्युत विभाग का सामन लेकर नागभीड़ से ब्रह्मपुरी वडसा की तरफ जाने वाली मेटॉडोर एम.एच 11 टी 3311 ने लाखानी राईस मिल के समीप आगे से जानेवाले दुपहिया क्रमांक एम.एच 34 ए.एच 4805 को जबरदस्त टक्कर दी. इस समय मेटॉडोर में पांच मजदूर सवार थे. मेटॉडोर पलट गया. इस में दुपहिया चालक दिनेश मारोती मेश्राम अड़याल निवासी जख्मी हुआ तथा मेटॉडोर सवार मोरेश्वर चौधरी, रामभाउ गजभे, मधुकर मंडपे, मुखरु चंदनबावने नागभीड़ निवासी व दिवाकर बोरकर गिरगाव निवासी जख्मी हुए. जख्मियों को ग्रामीण रूग्णालय में दाखिल किया गया है. दिवाकर बोरकर की हालत चिंताजनक होने से उसे चंद्रपुर सामन्य रूग्णालय में दाखिल किया गया है. इसमें दुपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. पुलिस ने घटना स्थल का पंचनामा कर मेटॉडोर चालक संजय रंधये को गिरफ्तार कर लिया है.

Gold Rate
Feb 10th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,61,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement