Published On : Tue, Jun 3rd, 2014

ब्रह्मपुरी : दहेज़ के लिए गर्भवती की प्रताड़ना ; 4 गिरफ्तार

Advertisement


ब्रह्मपुरी

मायके से दहेज़ लाने के लिए विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक़ विवाहित महिला आठ माह से गर्भवती है इसके बावजूद ससुरालवालों को उसपर रहम नहीं आया. अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ जाने पर विवाहिता ने पुलिस थाने में ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज़ करवाई. विवाहिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिडित महिला के पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज़ प्रतिबंधात्मक कायदे के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

गैरतलब है की तालुका के खेड (मक्ता) की रहने वाली युवती स्विटी बन्सोडे की शादी तालुका के सोंदरी निवासी रोशन बंडू बन्सोडे के साथ रिति रिवाजों के साथ 7 मार्च 2009 को हुई. शादी के कुछ दिनों बाद ही ठेकेदारी व्यवसाय करनेवाले पति की तरफ से स्विटी पर मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा. लोभी पति और ससुरालवालों की ओर से स्विटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

मिली जानकारी के मुताबिक़ विवाहिता को पहली संतान के रूप में लड़का हुआ. बच्चा होने के बाद ससुराल के लोगों में बदलाव होने की उम्मीद स्विटी को थी लेकिन उनमें कुछ भी बदलाव नहीं हुआ बल्कि अत्याचार करना और भी ज्यादा बढ़ने लगा. गौरतलब है की स्विटी के पति रोशन का किसी दुसरी युवती के साथ प्रेमसंबंध हो गया और अब वो उसी के साथ रहता है. स्विटी आठ माह से गर्भवती होने के बावजूद भी पति, ससुर, सास तथा ननद ने शारीरिक व मानसिकरूप से प्रताड़ित करना काम नहीं किया. स्थिति असह्य होने से पीड़ित महिला स्विटी रोशन बन्सोडे ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है. पिडिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर दहेज़ प्रतिबंधात्मक कायदे के अनुसार मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.