ब्रम्हपुरी
गोसीखुर्द बांध के 33 दरवाजे खोलने और पिछले 7 दिनों से लगातार जारी बारिश के चलते वैनगंगा नदी के तट पर स्थित गांवों के लिए बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. बारिश के कारण तालुका के अनेक गांवों के रास्ते भी बंद हो गए हैं.
वैनगंगा नदी के तट पर स्थित बेलगांव, कोठारी, भालेश्वर लाडज, अरहेर नवरगांव, पिंपलगांव, हरदोली, चिखलगांव, बोडेगांव, रणमोचन, बरड़किन्ही और आवलगांव पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है. इन गांवों के पटवारी और कोतवालों से गांवों में ही ठहरने का आदेश दिया गया है. तालुका के गांगलवाड़ी चौगान, जुगनाला और आवलगांव रास्ते से बहने वाले नालों के ऊपर से पानी बह रहा है. इसके चलते इन रास्तों को बंद कर दिया गया है. वैनगंगा नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है, जिससे नदी किनारे के गांवों में पानी के घुसने की संभावना बढ़ गई है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








