Published On : Sat, Sep 13th, 2014

बुलढाणा में भी ‘लव जिहाद’ का खुलासा

Advertisement


पहले फांसा, बलात्कार किया और धर्म बदलवा दिया


बुलढाणा

‘लव जिहाद’ से मिलता-जुलता एक मामला यहां बुलढाणा में भी सामने आया है. इस मामले में एक मुस्लिम युवक ने पहले अपना नाम बदलकर एक युवती को फांसा. फिर मुंबई ले जाकर उसकी अस्मत से खेला. उसका धर्म भी बदलवा दिया गया. फिर हफ्तों उस पर अत्याचार किया गया. आखिर एक दिन लड़की उसके चंगुल से छूटी और सीधे बुलढाणा आकर पुलिस की शरण में पहुंच गई. बीस वर्षीय लड़की इंजीनियरिंग की छात्रा है. शहर पुलिस ने आज मोहसिन शेख नामक 24 वर्षीय आरोपी सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी फरार बताया जाता है. यह घटना करीब डेढ़ माह पूर्व की है.

शहर के विदर्भ हाउसिंग सोसायटी परिसर की निवाासी युवती चिखली के अनुराधा अभियांत्रिकी कॉलेज की छात्रा है. संगम चौक से वह कॉलेज के वाहन से बुलढाणा से चिखली आना-जाना करती थी. दो माह पहले उक्त युवती संगम चौक की एक मोबाइल की दुकान में रिचार्ज कराने गई थी. उस वक्त वहां पर इंदिरानगर निवासी मोहसिन बैठा हुआ था. उसने वहीं से युवती का मोबाइल नंबर लिया और उससे संपर्क किया.

जब युवती उसके झांसे में नहीं आई तो मोहसिन ने युवती की सहेली से संपर्क किया और अपना नाम बदलकर युवती से मिला. उसने युवती को शादी का लालच दिया. युवती तैयार हो गई और 22 जुलाई 2014 को युवक के साथ चली गई. मोहसिन पहले तो युवती को मलकापुर स्थित अपनी बहन के घर लेकर गया. वहां दो दिन रहने के बाद मुंबई स्थित भिवंडी लेकर चला गया. इसके लिए मोहसिन को उसके मामा सलीम खान ने आर्थिक सहायता की. वहां आरोपी ने युवती के साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं उसका धर्म भी बदलवा दिया गया. उसके बाद युवती पर अत्याचार करना शुरू किया गया.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अत्याचार सहन नहीं होने पर युवती किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली और बुलढाणा पहुंची. आज उसने शहर पुलिस को शिकायत की. पुलिस ने मोहसिन के अलावा उसकी मां मेहरुन्निसा, मामा सलीम, शाहिना शेख साबिर मलकापुर और शेख साबिर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मोहसिन फरार है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges