Published On : Fri, Jul 25th, 2014

बुलढाणा : तालाब में बालिका की डूबकर मृत्यु

Advertisement


बुलढाणा

बुलढाणा के समीप ही  दहिद खुर्द की एक 6 वर्षीय बालिका की गांव के तालाब में डूबकर मृत्यु होने की घटना गुरुवार सुबह घटी.

नंदिनी संजय निकालजे (6) यह अपने दोस्तों के साथ गांव के समीप के तालाब के पास खेल रही थी. अचानक नंदिनी तालाब में गिर गई. नंदिनी के दोस्तों ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी. उसके बाद गांववासियों की मदत से नंदिनी को निकाला गया. उपचार के लिए सुबह 10 बजे के करीब उसे जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया था. वैद्यकीय अधिकारीयों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की वजह से दहिद खुर्द गांव में शोक का वातावरण है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.