Published On : Tue, Aug 25th, 2020

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पहली बार सिंधिया पहुंचे नागपुर, हेडगेवार स्मृति मंदिर को बताया ऊर्जा स्त्रोत

Advertisement

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्यालय नागपुर पहुंचे। बीजेपी ज्वाइन करने के करीब 5 महीने बाद सिंधिया पहली बार संघ कार्यालय नागपुर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. बलिराम केशव हेडगेवार के निवास स्थान पर गए, वहां से वे रेशमबाग स्थित हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे।

हेडगेवार स्मृति मंदिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डॉ बलिराम केशव हेडगेवार और गुरु गोलवलकर का समाधि स्थल है। यहां आकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक निवास स्थान नहीं बल्कि प्रेरणा स्थल है, यह स्थान देश सेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। यहां आकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कहते हैं नागपुर संघ के गढ़ में नतमस्तक हुए बिना किसी भी नेता का बीजेपी में आना पूरा नहीं होता। सिंधिया का नागपुर जाना और हेगड़ेवार समेत संघ के नेताओं को सम्मान देना इस बात का सबूत है कि उन्होंने बीजेपी को मन मस्तिष्क में बिठाने का भरपूर प्रयास किया है। वैसे उनकी दादी यानी राजमाता विजयाराजे सिंधिया का संघ से गहरा नाता रहा। संघ उनके इस योगदान को हमेशा याद भी करता रहा है। लेकिन माधवराव सिंधिया का कांग्रेस से जुड़ाव और अब उनके पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अरसे बाद पुन: संघ की शरण में लौटना, माना जा रहा है कि अपनी खोई जमीन वापस पाने का प्रयास है। जड़ों की तरफ लौटने का प्रयास है।

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस करो" | Nagpur News | Viral Video

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges