बल्लारपूर
बाबुपेठ रेल्वे स्टेशन पर एक व्यक्ती की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. मृतक विवेकानंद दयानंद सिंग (30) बिरहनपूर आजमगड (उ.प्र.) निवासी बताया गया है.
विवेकानंद अपनी सास के साथ सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस से वाराणसी जा रहा था. दोनों अलग – अलग डिब्बें में सफर कर रहे थे. इस दौरान बाबुपेठ रेल्वे स्टेशन आने के बाद विवेकानंद का नियंत्रण डगमगाने से वो निचे गिर गया. विवेकानंद की जेब में रखे हुए मतदान पहचान पत्र से पुलिस ने उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया. विवेकानंद के ट्रेन से निचे गिरने की खबर उनकी सास को ट्रेन बैतूल को पहुंचने के बाद मिली. पुलिस ने मानवीय दृष्टीकोण रखकर अंत्यसंस्कार पूरा किया. पुलिस उपनिरीक्षक दत्ता पेंडके, चंद्रशेखर येलेकर, भांगे, महिला पुलिस लिना आष्टणकर आदि ने चंदा जमा करके सोपस्कार पूरा किया.

Representational pic
नासिक में रेड अलर्ट, भारी बारिश जारी #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra #news
हतनूर बांध से पानी छोड़ने में बड़ी बढ़ोतरी #maharashtranews #jalgoan #newsupdate #maharashtra
5 घंटे तक सड़क पर तड़पती रही गौमाता!
एमपीएससी पेपर लीक जांच अपराध शाखा #maharashtranews #navimumbai #newsupdate #maharashtra
38 हजार किसान कर्जमाफी योजना में पात्र
तेलंगाना मर्डर मिस्ट्री में नागपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,



