Published On : Mon, Feb 24th, 2014

बल्लारपुर: संदिग्ध अवस्था में वेकोलि कर्मी का शव मिला

Advertisement


सास्ती के बीच बहने वाली नर्धा नदी किनारे आज दोपहर १२ बजे वेकोलि कर्मचारी का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गयी है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक का नाम हनुमंतु राजय्या पंडल्ला ( ३५ ) है। स्थानीय आंबेडकर वार्ड में रघुनाथ चांदे के घर पर किराये से रहने वाला हनुमंतु मूलतः आंध्रप्रदेश के रामक्रिष्णापुरे ग्राम निवासी है। वह सास्ती कालरी में इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत था. २० फ़रवरी की रात पाली में वह अपनी ड्यूटी के लिए गया था किंतु आज दोपहर १२ बजे लोगों को नर्धा नदी किनारे शव दिखाई दिया। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा किया।
मामले की जांच कर रहे ए.पी.आई  राठोड और संतोष इंगले के अनुसार शव के हाथ पैर टूटे होने से उसकी पुल से गिरने से मौत हुई अथवा किसी ने मारकर डाल दिया। यह पी एम रिपोर्ट के बाद साफ होगा।

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.