Published On : Sun, Mar 23rd, 2014

प्रफुल्ल, वर्षा पटेल ने १९६ करोड़ की संपत्ति घोषित की

Advertisement

Prafull-Patel

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एवं भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार प्रफुल्ल पटेल  के परचा दाखिल करने के साथ ही उनकी तथा उनकी पत्नी वर्षा पटेल की कुल संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया | दोनों के पास कुल मिलकर १९५ करोड़ ९६ लाख ८५ हज़ार ७७९ रूपये हैं जिनमे अकेले प्रफुल्ल पटेल के पास ७१ करोड़ ५९ लाख ३२ हज़ार ४६४ रूपये हैं |

जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे घोषणापत्र में प्रफुल पटेल ने अपनी तथा अपनी पत्नी की संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया है | सन २०१२-१३ में प्रफुल्ल पटेल की कूल नकद आय ४,०३,९३० रूपये हैं जबकि उनकी पत्नी की कूल नकद आय ३ करोड़ ५७,४७८८० रूपये है | प्रफुल्ल पटेल के पास नकद ३००० रूपये, २७,८०,०७५ रूपये के बैंक जमा राशी, २ करोड़ ८०,४९,७२० रूपये के बांड, शेयर और म्यूच्यूअल फण्ड इन्वेस्टमेंट, २१,२४,०४४ रूपये के एडवांस प्राप्ति योग्य रकम, १ करोड़ २६,५५,८७५ के आभूषण मिलाके ४ करोड़ ५६,१२,७१४ रूपये की चल संपत्ति और ६७ करोड़ ०३,१९७५० रूपये की अचल संपत्ति के साथ ७१ करोड़ ५९ लाख ३२४६४ की कूल संपत्ति घोषित की है | वहीं वर्षा पटेल के पास नकद ४,६३० रूपये, ८०,०२,८९१ रूपये के बैंक जमा राशी, १ करोड़ ५५,४८,९५८ रूपये के बांड, शेयर और म्यूच्यूअल फण्ड इन्वेस्टमेंट, ६,४२,६३,८१८ रूपये के एडवांस प्राप्ति योग्य रकम, २ करोड़ ५०,४२,५१८ रूपये के आभूषण मिलाकर ११ करोड़ २८,६२,८१५ रूपये की चल संपत्ति और ११३ करोड़ ०८,९०,५०० रूपये की अचल संपत्ति के साथ १२४ करोड़ ९६ लाख ८५७७९ की कूल संपत्ति घोषित की है | इस तरह प्रफुल्ल पटेल और वर्षा पटेल के पास कूल घोषित संपत्ति १९५ करोड़ ९६ लाख ८५ हज़ार ७७९ रूपये है |

Gold Rate
Aug 8 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ज़ाहिर सी बात है की इस लोकसभा चुनाव में विदर्भ से सबसे महंगे उमीदवार के रूप में केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को देखा जा रहा है | गौरतलब है की पटेल दंपत्ति के पास जो भी कृषि और गैर कृषि जमीनें हैं वह वर्षा पटेल के नाम हैं | जबकि नडियाड, गुजरात स्थित मकान और मुंबई स्थित सीजे हाउस का कुछ हिस्सा प्रफुल्ल पटेल  के नाम है और वर्षा पटेल के नाम आनंद गुजरात स्थित जमीन और मुंबई स्थित सीजे हाउस भी है | इस घोषणापत्र में एक मजेदार तथ्य यह सामने आया है की प्रफुल्ल पटेल या उनकी पत्नी के पास एक भी दुपहिया या चार पहिया वाहन नहीं है |

 

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

AstroBuzz Podcast | Nagpur Today के साथ Suchhita Raut

AstroBuzz Podcast | Nagpur Today के साथ Suchhita Raut

KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam #apkscam #news

KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack  #CrimeNews #MaharashtraCrime

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha #newsupdate #news

वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges