नागपुर: भंडारा गढ़चिरोली के 6 नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनावों में उम्मीदवारों के शपथपत्रों को पोलिंग बूथों पर लगाया जाएगा। ना केवल पोलिंग बूथों पर बल्कि अखबारों में भी प्रकाशित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार मतदाताओं को उम्मीदवारों के संबंध में यह जानकारी देना अनिवार्य होने से यह व्यवस्था की जा रही है।चुनाव में 6 नगर अध्यक्ष पदों के िलए 43 उम्मीदवार हैं। इसी तरह नगर सेवक पद के लिए 133 पद हैं जिसके लिए चुनाव मैदान में 780 उम्मीद होंगे। मतदान 18 दिसंबर को मतदान किए जाएंगे। 19 दिसंबर को मतगणना होगी। यह जानकारी शुक्रवार को राज्य चुनाव आयोग आयुक्त जे.एस.सहारिया पत्रकारों को दे रहे थे। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में वे चुनाव संंबंधि तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बुलाई गई जायजा बैठक के बाद पत्रपरिषद को संबोधित कर रहे थे। पत्रपरिषद में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
श्री सहारिया ने बताया कि भंडारा में चार नगर अध्यक्ष पद के लिए 27 उम्मीदवार, 90 नगर सेवक पदों के लिए 560 उम्मीदवार होंगे। जबकि गढ़चिरोली के 2 नगर अध्यक्ष पदों के लिए 16 उम्मीदवार व 43 नगर सेवक पदों के लिए 273 उम्मीदवार होंगे। दोनों स्थानों में चुनाव 18 दिसंबर को किए जाएंगे और मतगणना दूसरे दिन 19 दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया भयमुक्त वातावरण में हो इसके लिए उड़न दस्ते, नाकाबंदियां, शराब बंदी, असामाजिक तत्वों से अच्छे वरर्ताव का बांड भराकर लिया जा रहा है। गडचिरोली से 3 व भंडारा से 4 बदमाशों व अन्य शरारती तत्वों को तातकालिक रूप से तड़ीपार किया गया है। उन्होंने बताया कि हर उम्मीदवार को कानूनी रूप से चुनाव के 30 दिन बाद खर्च का ब्यौरा देना होगा। ना देने पर उम्मीदवार को 3 से 7 साल के लिए प्रतिबंधित किया जा सतता है जबकि विजेताओं की मान्यता तक रद्द की जा सकती है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




