Published On : Sat, Jul 26th, 2014

पोंभुर्णा : शेर के हमले में चौकीदार की मौत

Advertisement


एक क़ि मी़. दूर दूसरे शेर ने बनाया गाय को शिकार


पोंभुर्णा

पोंभुर्णा के समीप स्थित जंगल के वन्यप्राणियों का गत कुछ दिनों से गांव के लोगों पर हमला बढ़ गया है. इससे ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं. अभी कल 25 जुलाई को ही संयुक्त वन सुरक्षा समिति के चौकीदार पांडुरंग धोंडूजी आत्राम (55) पर पट्टेदार शेर ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई. घटना के समय चौकीदार ड्यूटी पर तैनात था. वहीं, एक कि.मी. की दूरी पर एक दूसरे शेर ने एक गाय को शिकार बनाया. यह घटना 25 जुलाई को दोपहर 12:30 के करीब पोंभुर्णा तालुका के घनोटी (तु.) परिसर के कक्ष क्रमांक 87 में घटी.

रक्षा करते जान गई
संयुक्त वन सुरक्षा समिति ने कुछ दिन पूर्व ही चौकीदार के रूप में पांडुरंग आत्राम का चयन किया था. तब से पांडुरंग जंगल में जाकर चौकीदारी कर रहा था. शुक्रवार को जंगल की सुरक्षा करते समय पट्टेदार शेर ने हमला कर उसकी जान ले ली. घटना की सूचना मिलते ही गांववासी घटनास्थल पर पहुंचे और वन विभाग को जानकारी दी. वन विभाग के अधिकारी उके, इंगले, देठे ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर ही रहे थे कि घटनास्थल से एक कि. मी. दूर दूसरे शेर द्वारा एक गाय का शिकार करने की जानकारी मिली. गत कुछ दिनों से इस परिसर में दो शेरों की वजह से नागरिकों में दहशत का वातावरण बना हुआ है.

शेर से बचाओ, नागरिकों की मांग
डरे हुए नागरिकों ने तुरंत इन शेरों का बंदोबस्त करने की मांग की है. मृतक के परिवार को तुरंत अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता दी गई. बाकी सहायता शीघ्र देने का आश्वासन वनाधिकारियों ने दिया है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
file pic

file pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.