Advertisement
पोंभुर्णा (चंद्रपुर): बकरियों को चराने ले गए एक व्यक्ति पर जंगली सुअर ने हमला करके जख्मी किया। उक्त घटना कल 27 नवंबर को सुबह 9:30 बजे के करीब घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मारोती शिवराम बुरांडे(55) बोर्डा झुल्लरवार निवासी, हर रोज की तरह सुबह अपनी बकरियाँ चराने गांव के समीप जंगल परिसर ले गया. लेकिन अचानक मारोती पर जंगली सुअर ने हमला कर जख्मी किया, जिससे उसके छाती,पेट और जांघ पर गंभीर जख्म हुए. उसे उपचार के लिए पोंभुर्णा स्वास्थ केंद्र में दाखिल किया गया. लेकिन उसकी हालत चिंताजनक होने से मारोती को चंद्रपुर जिला सामन्य अस्पताल में रेफर किया गया.
इस परिसर में जंगली जानवर भटकते है जिससे हमेशा जानवरों का हमला होते रहता है. जंगली सुअर के हमले जख्मी हुए मारोती बुरांडे को वनविभाग आर्थिक मदत करे ऐसी मांग नागरिकों ने की है.
धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.....
स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews
आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews
गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate
सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews
श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati







