Published On : Thu, Mar 20th, 2014

पूर्णा पटेल ने किया भंडारा जिले का दौरा

Advertisement

DSC_0038 (Large)

भंडारा – पूर्णा पटेल ने भंडारा जिले के ग्रामीण भाग का दौरा कर घर-घर से संवाद किया। नागरिको से आजकी परिस्थिति और विकास की दिशा पर चर्चा की। अपने परिवार और परिसर के विकास के लिए विकास की योजना, सरकार की निधी तथा उसके लिए कार्य करने वाले लोकप्रतिनिधी की तुलना नागरिकों से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल की अपने परिसर के विकास के लिए हमदर्दी तथा उन्होंने किये हुए कार्य की जानकारी दी, नागरिको ने प्रफुल पटेल का साथ देने का आवाहन किया।

 DSC_0039 (Large)
पूर्णा पटेल ने राष्ट्रवादी कॉंग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के साथ १५ मार्च को भंडारा जिले के पांढरबोड़ी, सिर्सि तथा दाभा गाव को भेट दी तथा नागरिकों से संवाद किया। नागरिकों ने खेती, रोजगार तथा उनके बच्चों के शिक्षा के विषय पर चर्चा की।
नागरिकों ने संवाद करते हुए पूर्णा पटेल ने भंडारा व गोंदिया जिले के पहले की स्थिती तथा अभी की स्थिती के बारे में रौशनी डालते हुए जिले में विकास के लिए प्रयास के बारे में संवाद किया। जिले में वनकायदा समस्या होते हुए भी वनकायदा समस्या को पुरा कर के सिंचन प्रकल्प के निर्माण के लिए प्रफुल पटेल द्वारा की गई मेहनत, ऐसी जानकारी ग्रामीण विभाग के नागरिकों को दी। जिले में हजारों करोड़ों रूपयों का अदानी वीज प्रकल्प निर्माण किया। सिंचन प्रकल्प का पानी पहले पीने के लिए बाद में सिंचन के लिए तथा बचा हुआ पानी अदानी वीज प्रकल्प को दीया जाएगा। लेकिन कुछ लोग सिंचन का पानी अदानी प्रकल्प को दिया जायेगा ऐसा प्रचार कर के नागरिकों तथा किसानों को बहकाने की कोशिश कर रहे है। इसी तरह अन्य विकास कामों के बारें में गलत प्रचार कर के जनता को फसा रहे है। ऐसा संवाद करते हुए पूर्णा पटेल ने परिसर के विकास के लिए कौन काम करता है यह जान कर प्रफुल पटेल का साथ देने का आवाहन किया।

इस दौरान नरेन्द्र झंझाड़, पिकी तांडेकर, पद्माकर चकोले, रवी पुडके, हिरामण साठवणे, फागो मदनकर, सहदेव वाघमारे, विलास खांदाडे, मंगलेश वैरागडे, राजेश लांबट, ओमदेव लांबट उपस्थित थे।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

DSC_0086 (Large)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.